गौरीगंज, मार्च 24 -- अमेठी। 15 दिन पूर्व हुई दुर्घटना में युवक की मौत मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के बादपुर नेंदुवा निवासी रमेश चन्द्र पटेल ने अमेठी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते नौ मार्च को उसका भाई ट्रक लेकर अमेठी की ओर जा रहा था। सराय कांधा के पास वह ट्रक खड़ाकर शौच के लिए ट्रक से नीचे उतरा। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। तेरहवीं संस्कार के बाद उसने तहरीर दी। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.