गौरीगंज, मार्च 26 -- अमेठी, संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। पूर्व मंत्री डा. अमीता सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के परिणामों में अंडर 11 एकल बालिका में इप्सिता प्रथम, वंशिका सिंह द्वितीय व आद्या सिंह तृतीय स्थान पर रही। अंडर 11 एकल बालक में वीर विक्रम सिंह प्रथम, रूद्र चौरसिया द्वितीय व सृजन पांडे तृतीय रहे। अंडर 15 एकल बालक वर्ग में चंद्रेश्वर प्रताप सिंह प्रथम, कौस्तुभ कृष्ण गुप्ता द्वितीय तथा हिमांश तेजवानी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 15 एकल बालिका वर्ग में गौरी पांडेय प्रथम, अर्चिता सिंह द्वितीय व शिनाया श्रीवास्तव तृतीय रही। अंडर 15 युगल बालक प्रतिस्पर्धा में हिमांश तेजवानी और कौस्तुभ कृष्ण गुप्ता की जोड़ी ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.