गौरीगंज, अक्टूबर 10 -- अमेठी। जिले के तिलोई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अब इस कॉलेज में 50 की जगह 100 विद्यार्थियों को एमबीबीएस की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। राज्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि अमेठी की जनता के वर्षों पुराने सपने का साकार रूप है। उन्होंने बताया कि 16 सितम्बर को 50 सीटों की मान्यता मिली थी और मात्र एक माह के भीतर ही यह संख्या 100 तक पहुंच गई। जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अब तक 43 छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। शीघ्र ही शेष सीटें भर जाएंगी और इसी सत्र से एमबीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.