गौरीगंज, अगस्त 14 -- अमेठी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर तिरंगे के रंग में रंग गया। जिला मुख्यालय पर सभी खंभों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया तो कलेक्ट्रेट समेत सभी भवनों को तिरंगे के रंग वाली लाईटों से सजाया गया। कई जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। नगर पालिका गौरीगंज की ओर से नगर में पांच हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। ईओ सुनील कुमार ने बताया कि सभी खंभों पर ध्वज लगवाया गया है। अमेठी कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाम को सभी सरकारी भवनों पर तिरंगे के रंग वाली लाईटें लगाई गई। जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव ने बताया कि 79वां स्वतंत्रता दिवस परंपरागत व पूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे, जबकि प्रातः 8:30 बजे जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) गौरीगंज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.