गौरीगंज, मई 25 -- मुसाफिरखाना। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने बीती शाम कस्बे में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल कौशल व महेन्द्र कुमार मिश्र ने किया। गौरीगंज तिराहा से शुरू होकर यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुरानी स्टेट बैंक छोटी नहर तक पहुंची। देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से नगर गूंज उठा। जिला प्रतिनिधि महेन्द्र मिश्र ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। मंडल अध्यक्ष कौशल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक है। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, जिला मंत्री अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे। महिलाओं व युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। यात्रा ने ...