गौरीगंज, सितम्बर 6 -- अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम व एसपी ने अमेठी तहसील में लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण कराया। डीएम के समक्ष प्रस्तुत 42 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। लोगों की शिकायतें सुनते हुए डीएम संजय चौहान ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतें लंबित न रखी जायें। सभी शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। मुसाफिरखाना तहसील में सीडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.