गौरीगंज, सितम्बर 18 -- शुकुल बाजार। आज़मगढ़ से लखनऊ जा रही एक कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का चालक तो सुरक्षित बच गया, लेकिन उसकी मां समेत परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आज़मगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के निवासी मनीष चौबे अपनी कार से परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे जब वह बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे गनेशी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 58.7 पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार बेकाबू होकर डिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.