गौरीगंज, जनवरी 5 -- अमेठी। गौरीगंज के बरनाटीकर निवासी एक महिला अपने जीवित होने का प्रमाण पाने के लिए परेशान है। बरनाटीकर निवासी रामलली का मायका अमेठी के घोरहा गांव में है। सोमवार को तहसील दिवस में पहुंची महिला ने जिलाधिकारी के सामने गुहार लगाते हुए कहा साहब वह जीवित है। फिर भी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने अभिलेखों में उसे मृत दिखाकर उनके पिता की वरासत दूसरे लोगों के नाम कर दिया है। डीएम ने मामले में एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम अमेठी आशीष सिंह ने बताया यह मामला गंभीर है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...