अमेठी। चिंतामणि मिश्र, मई 26 -- अमेठी जिला डिजिटल रिकॉर्ड रूम वाला बनने जा रहा है। डीएम ने इस महत्वाकांक्षी योजना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत जिले के सभी पुराने अभिलेखों को स्कैन कर डिजिटल स्वरूप में संरक्षित किया जाएगा। वर्तमान में जिले के सभी अभिलेख तहसीलों के रिकॉर्ड रूम में रखे जाते हैं, लेकिन इन रिकॉर्ड रूमों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। अधिकांश रिकॉर्ड रूम जर्जर अवस्था में हैं और उनमें पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। चूहों और अन्य जीवों के प्रकोप से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नष्ट होने का खतरा बना रहता है। कई बार ऐसा होता है की महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मांगे जाने पर भी नहीं मिलते हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब सभी अभिलेखों को स्कैन कर एक विशेष सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा। इससे न केवल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.