गौरीगंज, सितम्बर 19 -- अमेठी। जिला बार एसोसिएशन अमेठी मुख्यालय गौरीगंज ने संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। बार अध्यक्ष जनार्दन शुक्ला ने बताया कि 30 सितम्बर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नाम निर्देशन पत्रों का क्रय 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि 13 अक्टूबर तय की गई है। इस दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी। जबकि उसी दिन 11 बजे से 4 बजे तक वैध नाम निर्देशन पत्रों का प्रकाशन किया जाएगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की गई है। मतदान 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान की समाप्ति के बाद उसी दिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्ता...