गौरीगंज, अक्टूबर 13 -- शुकुल बाजार। संयुक्त कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारी संघ अमेठी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय को कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान संस्था द्वारा संस्था सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक पीके तिवारी द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। किसी भी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान संस्था द्वारा सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जाता है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र शुक्ला, सुशील मिश्रा, संतोष शुक्ला, शुभम शुक्ला, जितेन्द्र गिरि, दीपक, रवि कौशल, संजय कौशल आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...