गौरीगंज, अक्टूबर 10 -- अमेठी। मिशन शक्ति फेज 5.0 को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को मुसफिरखाना पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। महिला उपनिरीक्षक सुधा वर्मा, कांस्टेबल स्वामी व सारिका ने छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा के साथ ही थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया। छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंफलेट भी वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...