गौरीगंज, जनवरी 5 -- अमेठी। गणेश चतुर्थी का पर्व आज पूरे श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया जाएगा। व्रत रहने वाली महिलाओं ने पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजारों में गंजी, गुड़ और तिल की दुकानों पर सोमवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर महिलाएं पुत्र की लंबी आयु के लिए तथा व्रत रखकर पूजन करेंगी। जिले में गणेश चतुर्थी व्रत मंगलवार को मनाया जाएगा। रात 8.35 बजे चंद्रोदय के बाद व्रती महिलाएं स्नान कर चौथ माता की पूजा करेंगी और अपने पुत्र की दीर्घायु की कामना करेंगी। इस व्रत के पूजन में गुड़, गंजी और तिल का विशेष महत्व है। इसके लिए शनिवार को दुकानों पर गुड़, गंजी व पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई थी। गंजी इस बार 30 से 40 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। वहीं गुड़ का दाम 60-65 रुपए प्रति किलोग्राम है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.