गौरीगंज, अप्रैल 13 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गूजर टोला गांव निवासी सिराज अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बीते 10 अप्रैल को उनकी पत्नी अनवरी ने गांव निवासी नियाज की पुत्री जरीना को खेत में बकरी चराने से मना किया। इस पर जरीना गाली देने लगी। इस पर उसकी पत्नी घर लौट आई। शाम को जरीना ने परिजन अंसार, असफाक, छोटू, और आरिफ के साथ उनके घर पर पहुंचकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के लोग घायल हुए। घायलों का उपचार कराने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.