गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- संग्रामपुर। एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने बुधवार की शाम विशेषरगंज में लगे कालीमाई मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने काली माई धाम पर मां काली की पूजा अर्चना किया। मेले में आये दर्शकों से भी बातचीत कर उनकी सुरक्षा की जानकारी ली। एसपी ने सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र व एसएचओ संग्रामपुर अखिलेश सिंह को मेले में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने व मनचलों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विशेषरगंज चौराहे व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक-ठाक चलते मिले। मेला प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, मेला व्यवस्थापक नरेन्द्र व रमेश गिरी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...