गौरीगंज, अगस्त 14 -- अमेठी। जिले में कार्यरत अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह को आईपीएस पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर एएसपी को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। महाकुंभ आयोजन में उनकी सराहनीय भूमिका और उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। पदक की घोषणा के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस कर्मियों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं एसएचओ जामो विनोद कुमार सिंह को गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...