गौरीगंज, नवम्बर 27 -- अमेठी। उर्वरक व कीटनाशक दुकानों पर बुधवार को कृषि विभाग ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। डीएम के निर्देश पर संबंधित तहसीलों के एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों 23 दुकानों पर छापेमारी की। इनमें से 9 दुकानों से कीटनाशकों के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान दुकानों में स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी, बिलिंग में अनियमितता, लाइसेंस नवीनीकरण में लापरवाही और भंडारण नियमों के उल्लंघन जैसी कमियां सामने आईं। एक दुकान पर गंभीर अनियमितता पाए जाने पर विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...