गौरीगंज, मई 20 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। पिंडारा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज पिंडारा में दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार मिश्र ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे त्याग, सेवा व समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं। मंडल अध्यक्ष रामगोपाल कौशल ने विद्यार्थियों से रानी अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। दौड़ प्रतियोगिता में आराध्या प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में मानसी व माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीश कुमार मिश्र ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...