गौरीगंज, अक्टूबर 24 -- अमेठी। धान खरीद को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार जिले में 99 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर एक लाख 40 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इस बार खरीद व्यवस्था में भी काफी बदलाव किए गए हैं। जिले में पिछली बार धान खरीद के लिए 91 केंद्र बनाए गए थे और कुल 19693 किसानों से 139561.96 एमटी धान की खरीद की गई थी। तमाम किसान अपना धान सरकारी केंद्र पर नहीं बेंच पाए थे। इसको दृष्टिगत रखते हुए इस बार 8 क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। इस बार धान खरीद के लिए 99 केंद्र बनाए गए हैं और 140000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीद के लिए पंजीकरण व्यवस्था में भी कई बदलाव किए गए हैं। केंद्र प्रभारी खुद से भी किसानों से संपर्क कर पंजीकरण कर रहे हैं। पंजीकरण के लिए ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। सत्यापन में हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.