गौरीगंज, सितम्बर 6 -- अमेठी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर रविवार को चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दृश्य होगा। ग्रहण का स्पर्श रात्रि 9.57 बजे, मध्य 11.41 बजे और मोक्ष 8 सितंबर को रात 1.27 बजे होगा। ग्रहण से 9 घंटे पूर्व यानी दोपहर 12.57 बजे से सूतक काल आरम्भ हो जाएगा। आचार्य डॉ. विनय व्यास ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में मंदिरों के द्वार बंद रहेंगे और भगवान के विग्रह का स्पर्श वर्जित होगा। इस दौरान भोजन, वस्तुओं को काटना और गर्भवती महिलाओं का बाहर निकलना अनुचित माना गया है। गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से पेट पर गाय के गोबर का लेप लगाने और ग्रहण काल में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रहण के समय भोजन में तुलसी या कुशा पत्ते डालकर रखना चाहिए। इस अवधि में गुरु मंत्र, गायत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.