गौरीगंज, सितम्बर 13 -- भेटुआ। क्षेत्र के बंदोइया गांव निवासी अनुराग त्रिपाठी पुत्र घनश्याम त्रिपाठी ने रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि हासिल किया है। अनुराग केएनआई पीएसएस सुलतानपुर के रसायन शास्त्र विभाग में शोधार्थी रहे हैं। उन्होंने 11 सितम्बर 2025 को अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रोफेसर आरपी सिंह के मार्गदर्शन में हुए इस शोध का विषय नदी जल की कमी और प्रदूषण के कारणों का गहन अध्ययन था। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल परिवार बल्कि क्षेत्र के लोगों में खुशी है। गांव और कॉलेज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.