गौरीगंज, अगस्त 17 -- अमेठी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति में आदर्श पुरुष थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और ईमानदारी का जीवंत उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श मार्ग आज भी भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि अटल जी की वाणी ने सदैव जनमानस को दिशा दी। उनके नेतृत्व ने भारत को गौरवशाली और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उनका जीवन संदेश है कि राजनीति का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अ...