गौरीगंज, अप्रैल 6 -- गौरीगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुसाफिरखाना मार्ग पर रामगंज कौहार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा उसका चार वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घायल मासूम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की है। घटना से मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गुन्नौर गांव निवासी 27 वर्षीय मोहित प्रजापति पुत्र भवानी प्रसाद गौरीगंज के दौलतपुर गांव में अपनी ससुराल में रहता था। बीते शुक्रवार को वह अपने चार साल के बेटे हेमराज को लेकर अपने घर गुन्नौर आया था। रात लगभग नौ बजे वह बेटे को बाइक से लेकर ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह रामगंज कौहार के पास पहुंचा तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.