गौरीगंज, जनवरी 9 -- शुकुल बाजार। भीषण ठंड के मौसम में जिले से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। जिससे कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचल तक के उपभोक्ता परेशान हैं। शुकुल बाजार क्षेत्र में बिजली काटने का कोई समय तय नहीं है और न ही विभाग की ओर से कोई रोस्टर जारी किया गया है। हालात यह हैं कि अधिकतर इलाकों में सुबह करीब पांच बजे बिजली गुल हो जाती है, जो लगभग साढ़े नौ बजे तक नहीं आती। सुबह के सबसे व्यस्त समय में अंधेरा और ठंड झेल रहे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी, नहाना-धोना, खाना बनाना और अन्य जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। अघोषित कटौती से शुकुल बाजार, महोना समेत अन्य उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों की करीब डेढ़ लाख की आबादी परेशान है। वहीं जिला मुख्यालय गौरीग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.