गौरीगंज, मई 10 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत वारिसगंज फ्लाईओवर ब्रिज के पास बीती रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाले सुल्तान थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि 58 वर्षीय गोवर्धन सरोज पुत्र ननकऊ सरोज निवासी टांडा शुक्रवार की रात फ्लाईओवर के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.