गौरीगंज, अप्रैल 5 -- गौरीगंज। थाना क्षेत्र के पूरे घुंडलियन मजरे सरायभागमानी गांव निवासी उमाशंकर ने आरोप लगाया है कि उनकी मौसेरी बहन ने वारिसाना हक में मिले उनके हिस्से के मकान को जबरन जेसीबी से गिरवा दिया। जिससे वह बेघर हो गए हैं। उमाशंकर की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसके नाना राम अधार ने वसीयत के जरिए अपनी बेटी सिताऊ देवी और नाती उमाशंकर के बीच सब कुछ बराबर-बराबर बांटा था। खेती की जमीन सिताऊ देवी की पुत्री सावित्री के नाम दर्ज हो गई। जबकि मकान समेत अन्य संपत्ति दोनों के साझा हक में है। लेकिन सिताऊ देवी की पुत्री सावित्री ने मकान पर कब्जा जमाने की नीयत से उमाशंकर के हिस्से में बने मकान को जेसीबी से गिरवा दिया। पीड़ित की पत्नी रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.