गौरीगंज, मई 10 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने और उसके एक साथी पर इसमें सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों पर अपहरण का केस दर्जकर जांच शुरू की है। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बेसारा पूरब गांव निवासी कुलदीप बीते एक मई को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जो उसकी पुत्री को लेकर अहमदाबाद गुजरात में रह रहा है। उसकी पुत्री को भगाने में उसके गांव के ही एक युवक रमेश का भी हाथ है। पीड़ित ने मामले में केस दर्जकर पुत्री को बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप व रमेश के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.