गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी। संवाददाता सामान की उधारी का पैसा मांगने पर आरोपी ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत दुकानदार ने एसपी से की। एसपी के निर्देश पर गौरीगंज पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। एसपी को शिकायती पत्र देकर गौरीगंज कस्बे में कोतवाली के सामने स्थित हार्डवेयर व पेंट्स विक्रेता राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 5 नवम्बर को खुद को आर्किटेक्ट बताने वाला एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और बताया कि बगल में ही साइट पर उसका काम चल रहा है। उसने 40 किलो की 10 बोरी वाटरप्रूफ पुट्टी खरीदी और पैसा वापस आकर देने की बात कही। जिस पर उसने 15500 रुपए कीमत का सामान दे दिया। जब वह शाम तक नहीं आया तो राजेन्द्र ने उसके द्वारा दिए गए विजिटिंग कार्ड से नंबर निकालकर बात किया। जिस पर आरोपी ने कुछ और सामान भेजवाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.