मऊ, दिसम्बर 5 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकासखंड में अमृत सरोवर योजना में बड़े स्तर पर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम फैजुल्लाहपुर निवासी शिकायतकर्ता रत्नेश कुमार राय ने आरोप लगाया है कि गांव में बिना किसी रास्ते (चकरोड) के अमृत सरोवर निर्माण के नाम पर लगभग 18 लाख रूपये से अधिक का भुगतान करा लिया गया है। इस बाबत मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार फैजुल्लाहपुर गांव में अमृत सरोवर तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता ही नहीं है, इसके बावजूद अधिकारियों की मिलीभगत से भुगतान करा दिया गया। लगातार सूचना देने पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि प्रस्ताव पास कर भुगतान की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। रत्नेश राय का आरोप है कि ...