मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। कंपनीबाग स्थित अमृत महोत्सव पार्क में दानवीर भामा शाह की प्रतिमा लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को निगम के अधिकारियों की टीम के साथ मेयर निर्मला साहू ने स्थल निरीक्षण किया। पार्क के एक हिस्से में करीब एक हजार किलो वजन के धातु की प्रतिमा लगाई जाएगी। साथ ही पार्क का नामकरण भी भामा शाह के नाम पर होगा। निगम के आर्किटेक्ट को डिजाइन व एस्टीमेट बनाने की जिम्मेवारी दी गई है। पार्क का एक और गेट भी बनेगा। प्रतिमा लगाने को लेकर पिछले साल सशक्त स्थायी समिति के निर्णय के आलोक में तत्कालीन नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने मुख्यमंत्री सचिवालय को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद सीएम कार्यालय से प्रतिमा लगाने व नामकरण को लेकर डीएम को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर डीएम के स्तर पर अगले सप्ताह बैठक होगी।

हिंदी हिन्...