गिरडीह, मई 6 -- सरिया। धनबाद रेल मंडल में कई स्टेशनों का कायाकल्प अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। इसी के तहत सरिया के हज़ारीबाग रोड स्टेशन का भी सुंदरीकरण करोड़ों की लागत से की जा रही है जिसमें कई कार्य धरातल पर हैं। फिलहाल स्टेशन परिसर की स्थिति काफी खराब हो गई है। कहीं गड्ढे तो कहीं नुकीले छड़, कहीं कहीं पर लोहे के कबाड़ जो किसी भी व्यक्ति को घायल कर देने के लिए काफी है यहां-वहां पड़े हैं। लोगों का कहना है कि यहां भी एक आबादी है। जिसमें रेल क्वार्टर में रहनेवाले लोग, स्टेशन आने जानेवाले यात्री या ट्रेन पकड़ने के लिए बगोदर, विष्णुगढ़ एवं राजधनवार की तरफ से आनेवाले लोग शामिल हैं। बताया कि ऐसी स्थिति में कोई घटना न ही हो इसके लिए ठेकेदारों व रेल अधिकारियों को सतर्कता दिखानी चाहिए लेकिन इनलोगों ने इसकी जरूरत शायद नहीं समझी है। एक साल से है...