रांची, मई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल के 15 अमृत भारत स्टेशनों में पहली बार गोविंदपुर रोड स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। नवनिर्मित स्टेशन का उदघाटन 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। उद्घाटन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद, तोरपा विधायक को भी आमंत्रित किया गया है। रांची रेलमंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि स्टेशन के निर्माण पर 6.55 करोड़ खर्च हुए हैं और निर्माण समयसीमा में हुआ है। यह स्टेशन हटिया-राउरकेला लाइन पर मौजूद है। इस स्टेशन से रांची, खूंटी और राउरकेला जैसे बड़े शहरों से जुड़ाव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.