मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। सहरसा-मुंबई जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस में रविवार की शाम चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने भिक्षावृत्ति के आरोप में एक महिला हिरासत में लिया। जबकि अन्य महिलाएं भाग निकली। बताया जा रहा हैकि आरोपी गर्भवती महिला की तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है। वहीं आरोपी महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने रेलवे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरपीएफ प्रभारी चमन तोमर ने बताया कि शाम पांच बजे अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों से शिकायत मिली कि कुछ महिलाएं जबरन पैसा मांग रही है। ट्रेन का स्टेशन पर ठहराव होने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख अन्य महिलाएं भाग निकली। जबकि एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.