लखनऊ, जनवरी 6 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अमृत-दो योजना में 1861.72 करोड़ रुपये की लागत वाली 33 पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 2,87,801 घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को अमृत 2.0 की 16वीं राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ट्रेंच-1 की 42749.09 लाख रुपये से पांच परियोजनाएं, ट्रेंच-2 की 62329.37 लाख लागत से 11 परियोजनाएं और ट्रेंच-3 की 81093.76 लाख रुपये लागत से 17 परियोजनाएं हैं। इससे नए नलकूपों का निर्माण, रिबोर नलकूपों का काम, पूर्व निर्मित उच्च जलाशयों की मरम्मत, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पंप हाउस और संबंधित कार्य कराए जाएंगे। ट्रेंच-1 में बुलंदशहर की स्याना में पेयजल योजना, कुशीनगर की रामकोल में पेयजल विस्तार व सुधारीकरण, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.