कुशीनगर, फरवरी 9 -- कुशीनगर, हिटी। आईपीएल फाउंडेशन द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को खड्डा आईपीएल चीनी मिल परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों और अमृत इंटर्न को गन्ना खेती से जुड़ी व्यवहारिक व तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने गन्ना की उन्नत बुआई विधि, बीज चयन, रोग नियंत्रण, उत्पादन वृद्धि के उपाय तथा खेत स्तर पर अपनाई जाने वाली नई तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। इंटर्न और किसान भाइयों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने प्रश्न भी रखे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया। अतिथियों का स्वागत राइज फाउंडेशन के सचिव अभय त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। आईपीएल शुगर यूनिट हेड एनपी सिंह ने इंटर्न को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र ...