पीलीभीत, मार्च 2 -- बीसलपुर। गांव अमृता खास में मामूली विवाद को लेकर ग्रामीण के साथ मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव अमृता निवासी आरती पुत्री अजय गंगवार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि बीते 20 फरवरी को शाम करीब 9 बजे उसके पड़ोसी नरेन्द्र पुत्र सियाराम आदि शराब के नशे में दरबाजे पर लाठियां व डंडा लेकर आये गालियां देने लगे। आरोप है कि जब उसके पिता ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नरेन्द्र, मानसिंह, रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.