प्रयागराज, फरवरी 23 -- महाकुम्भ नगर। सेक्टर-छह में संचालित अमृता अस्पताल ओर से श्रद्धालुओं का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी स्वामी निजामृतानंद के अनुसार मेले अभी तक लगभग 1.5 लाख श्रद्धालुओं का उपचार किया जा चुका है। 10 बेड के अस्पताल में डॉक्टर समेत 40 अनुभवी स्टॉफ कार्यरत हैं। टेलीमेडिसिन, एंबुलेंस और मैमोग्राफी की भी सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं के स्तन कैंसर के जांच की नि:शुल्क सुविधा है। ब्रह्मचारी मोक्षामृत चैतन्य ने कहा कि अमृता अस्पताल की प्रमुख अमृतानंदमयी देवी का विचार है कि निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची आध्यात्मिकता है। मेडिकल टीम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.