खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में शनिवार को भी कई ट्रेनें अपने समय से विलंब से चली। जिससे रेल यात्रियों को परेशान देखा गया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 12408 डाउन अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एकसप्रेस ट्रेन करीब सवा 11 घंटे विलंब से चल रही थी। वही 05574 पाटलिपुत्र-लौकहा मेमू ट्रेन करीब सवा पांच घंटे देरी से चल रही थी। जबकि 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे लेट चल रही थी। वही 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब पौने घंटे देरी से पहंुची। साथ ही 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इसके अलावा 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे देरी से चल रही थी। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.