अमृतसर, मार्च 14 -- पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में आज (शुक्रवार को) तब अफरातफरी मच गई, जब एक अज्ञात शख्स ने लोहे के रॉड से श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। बठिंडा के एक सिख युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज वल्लाह स्थित श्री गुरु रामदास आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के आपातकालीन विभाग में चल रहा है। अमृतसर पुलिस ने बताया कि घायलों में दो लोग स्वर्ण मंदिर के सेवादार हैं, जबकि तीन श्रद्धालु हैं, जो क्रमश: मोहाली, बठिंडा और पटियाला के रहने वाले हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने श्रद्धालुओं पर हमला करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है, जो उसके साथ स्वर्ण मंदिर में ही था। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.