हरिद्वार, जनवरी 22 -- हरिद्वार में गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अमृत काल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि जब हमारा देश 2047 को देश की आजादी का शताब्दी समारोह मना रहा होगा तो हम एक ऐसे देश की रचना करेंगे, जो हर एक क्षेत्र में विश्व में सर्वप्रथम होगा। एक पूर्ण विकसित लेकिन, भौतिकता से योजनों दूर आध्यात्मिकता की संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक घटना का भी जिक्र किया। बताया कि इसी संकल्प पर एक कॉलेज की छात्रा ने उनसे सवाल किया था। अमित शाह बताते हैं कि एक कॉलेज में इसी संकल्प पर मैं वक्तव्य देने गया था। एक कॉलेज की बच्ची खड़ी हुई, मुझसे पूछा कि क्या आपको लगता है क्या हमारे संकल्प लेने से देश आगे बढ़ जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.