वाराणसी, अगस्त 6 -- पिंडरा, संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित अमूल डेयरी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चंदन पटेल को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके पहले पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। जंसा थाना क्षेत्र के खिल्लूपुर निवासी राहुल वर्मा ने अपनी बहन और अन्य 17 अन्य लोगों से अमूल डेयरी में फर्जी नियुक्ति पत्र (जॉइनिंग लेटर) देकर 5 लाख 90 हजार रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया था। फूलपुर पुलिस ने मामले के चार आरोपियों में से एक अखिलेश कुमार को बीते 13 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल जा चुकी है। मंगलवार को साधोगंज (खरावन), बडागांव निवासी चन्दन पटेल को उसके घर से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि चंदन ने पूछताछ में बताया कि अखिलेश कुमार से वर्ष 2023 मे सम्पर्क में आया, जब वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.