उरई, फरवरी 8 -- आटा। आटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमीसा की दिव्यांशी राज पाल ने राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है। मुरैना में हुए एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2026 में दिव्यांशी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अमीसा की दिव्यांशी राज पाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता 08 फरवरी को एमपी के मुरैना स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई, इसमें कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दिव्यांशी ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में तेज रफ्तार का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना दिव्यांशी की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम माना जा रहा है। दिव्यांशी के बाबा अलखराम पाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। जबकि दादी ग्राम पंचायत अमीसा की प्रधान हैं। दिव्यांशी की उपलब्धि पर जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.