मुंगेर, मई 31 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के सजुआ गांव में 10 मार्च को दहेज को लेकर विवाहिता अमीषा की हत्या में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि सजुआ गांव में अमीषा भारती हत्याकांड में फरार चल रहे तीन प्राथमिकी अभियुक्तों वीरेंद्र सिंह उर्फ रविंद्र सिंह को कजरेली थान क्षेत्र से एवं बासुकी सिंह की पत्नी सोनी देवी और नंदकिशोर सिंह को सजुआ गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतका की गोतनी, ससुर एवं ननदोई शामिल है। गौरतलब हो कि 10 मार्च को सजुआ गांव में दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर नव विवाहिता अमीषा भारती की हत्या कर शव को घर के पीछे शौचालय की टंकी में डाल दिया गया था। घटना को लेकर बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव नि...