मुंगेर, मार्च 12 -- असरगंज, निज संवाददाता। विवाहिता अमीषा भारती की हत्या मामले में मृतका के पिता अशोक कुमार सिंह के आवेदन पर असरगंज थाना में ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार किये गये मृतका के पति आशीष कुमार एवं सास क्रांति देवी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। गौरतलब हो कि असरगंज थाना अंर्तगत कुशवाहा टोला सजुआ में ससुराल वालों ने अमीषा भारती की हत्याकर शव को शौचालय कीटंकी में छिपा दिया था। पुलिस ने रविवार को शव बरामद कर मृतका के पति एवं सास को गिरफ्तार कर लिया था। मृतका के पिता अशोक कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि दो पूर्व कुशवाहा टोला सजुआ के नंदकिशोर सिंह का पुत्र आशीष कुमार ने उनकी पुत्री अमीषा भारती को प्रेम जाल में फंसाकर विवाह कर लिया था। विवाह के बाद पति-पत्नी झारखंड के टाट...