आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली की पुलिस ने अमीन की मौत के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें 70 लाख रुपये की रिकवरी के लिए जाने पर धमकी दी गई थी। धमकी देने वालों ने खुद को पूर्व ब्लॉक प्रमुख का रिश्तेदार बताया था। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुरांव पदुमपुर निवासी सुरेश उपाध्याय सदर तहसील में अमीन के पद पर तैनात थे। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के कोल बाजबादुर में मकान बनवाकर 10 साल से रहते थे। शनिवार सुबह वह सदर तहसील गए थे। इसके बाद राजस्व वसूली के लिए निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। मंगलवार की शाम सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के सीवान में सरसों के खेत में उनका शव मिला था। अमीन सुरेश उपाध्याय के पुत्र विकास ने आरोप लगाया कि रैदोपुर निवासी रूबी सिंह पुत्री चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.