लखनऊ, अक्टूबर 4 -- तेज बारिश के कारण शनिवार को राजधानी की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। अमीनाबाद के गड़बड़झाला बाजार में ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे सात घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। इससे नाराज व्यापारियों ने उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं काकोरी, दुबग्गा, मोहनलालगंज, गोसाईगंज सहित अन्य इलाकों में अंडरग्राउंड केबल फाल्ट और ब्रेकडाउन हो गये। कई जगह पर पेड़ की टहनियां बिजली के तारों पर गिर गई। बिजली न आने से परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों तक सम्पर्क साधा, पर सुबह तक कई इलाकों में बिजली नहीं आई। इससे घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। गड़बड़झाला में दोपहर एक बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे करीब 300 दुकानों में अंधेरा छा गया। परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों तक सम्पर्क साधा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.