लखनऊ, अक्टूबर 17 -- नगर निगम ने अमीनाबाद में शुरू कराया काम 250 दोपहिया और 100 चारपहिया वाहन खड़े होंगे लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अमीनाबाद क्षेत्र में जाम की समस्या को कम करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम ने घंटाघर पार्क में ओपन पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां दोपहिया और चारपहिया दोनों तरह के वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। 250 दोपहिया और 100 चारपहिया वाहनों की व्यवस्था नगर निगम के अनुसार, प्रस्तावित पार्किंग में लगभग 250 दोपहिया वाहन और करीब 100 चारपहिया वाहन एक साथ खड़े किए जा सकेंगे। पार्किंग स्थल पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही हैं ताकि वाहन सुचारू रूप से खड़े किए जा सकें। इसके साथ ही यहां सार्वजनिक शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम ने गेटों को चौड़ा करने का भी निर्णय लिया है। नगर आयुक्त गौरव ...