लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा ने बिजली चोरी पर अंकुश न लगाने पर मंगलवार को अमीनाबाद, हुसैनगंज उपकेंद्र के 16 कर्मचारियों को बर्खास्तगी का नोटिस दिया है। हुसैनगंज डिवीजन के एक्सईएन अरूण कुमार भारती ने बताया कि पांच संविदाकर्मियों को हाई लॉस फीडर मछली मोहाल व वीर नगर फीडर पर बिजली चोरी कम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बावजूद कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि यदि मार्च में लाइन लॉस कम नहीं हुआ तो सभी को बर्खास्त किया जाएगा। वहीं अमीनाबाद उपकेंद्र के 11 कर्मचारियो को नोटिस दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.