कौशाम्बी, जून 21 -- नेवादा विकास खंड के अमिरसा गांव में दबंगों ने चकमार्ग को जोत कर आम रास्ता बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत कर पुन: चकमार्ग चिन्हित करने की मांग की है। ग्राम प्रधान सीमा मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2022 में कुण्डारी नहर से आरआरसी सेंटर तक चकमार्ग का निर्माण मनरेगा योजना के तहत करवाया गया था। निर्माण से पहले हल्का लेखपाल ने पैमाइश करवाकर चिन्हित भी किया गया था। चकमार्ग निर्माण से लोगो को आने जाने की काफी सुविधा हो गयी थी। दो दिन पूर्व दबंगों ने उक्त चकमार्ग को जोत कर अपने खेत में मिला लिया। इससे आवागमन बाधित हो गया है। एडीएम शालिनी प्रभाकर ने एसडीएम आकाश सिंह को मामले की जांच कराकर निस्तारण करने का आदेश दिया है। अमिरसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.