पटना, मार्च 26 -- देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले संगठन के कार्यक्रमों पर गहन चर्चा की। लगभग दो घंटे तक दोनों नेताओं के बीच वार्ता हुई। 29-30 मार्च को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे गृह मंत्री के बिहार दौरे से पहले प्रदेश अध्यक्ष की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री से उनके आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रम और विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दों पर बात हुई। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. दिलीप जायसवाल को प्रदेश कमेटी विस्तार करना है। गृह मंत्री के दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद प्रदेश कमेटी का विस्तार हो सकता है। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.